बरेली: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए डाकघर में 30 रुपये में मिलेगा गंगाजल
बरेली, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर इस बार भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कई देव स्थानों से जल लेकर आते हैं। शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है। वहीं गंगोत्री के गंगाजल को लेकर जिले के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने वाला डाक विभाग इस बार भी पवित्र गंगाजल पहुंचाएगा। वर्तमान में प्रधान डाकघर में लगभग 200 से अधिक गंगाजल की बोतल का स्टॉक उपलब्ध है। साथ में गंगोत्री से और स्टॉक मंगाया जा रहा है। डाकघर से कोई भी भक्त 30 रुपये अदाकर गंगाजल खरीद सकता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: BSP और SP छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
बरेली मंडल की ओर से प्रत्येक उप डाकघर में गंगाजल की बिक्री के लिए योजना तैयार कर ली गई है। वहीं शिव मंदिर के बाहर भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक बरेली मंडल अमित दत्त ने बताया कि मुख्य डाकघर में गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की शीशी बिक्री के लिए उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति 30 रुपये अदा करके गंगाजल डाकघर से खरीद सकता है। वहीं घर में गंगाजल मंगाने पर अतिरिक्त धन देना होगा। उन्होंने बताया कि गंगाजल को डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा भी आमजन तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पैकेजिंग एंड हैंडलिंग चार्ज 15 रुपये और स्पीड पोस्ट चार्ज 76 रुपये देना होगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग का तीन लोगों ने किया अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
