बरेली: 418 में से सिर्फ 195 स्कूलों ने ही परिचय पत्रों पर किए प्रतिहस्ताक्षर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विभागीय अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने में जुटे हुए हैं लेकिन कई स्कूलों के प्रधानाचार्य विभागीय आदेश नहीं मान रहे हैं। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने प्रधानाचार्यों को आदेश नहीं मानने पर परीक्षा में व्यवधान की स्थिति मानते हुए सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

डीआईओएस ने बताया कि 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को लेकर परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए उनके परिचय पत्रों को प्रतिहस्ताक्षरित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक 418 स्कूलों में से सिर्फ 195 स्कूलों ने ही परिचय पत्र प्रतिहस्ताक्षरित किए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रधानाचार्यों द्वारा गंभीर उदासीनता बरती जा रही है। कहा कि 12 फरवरी तक सभी कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र प्रतिहस्ताक्षरित करने के निर्देश दिए हैं और प्रधानाचार्यों को कड़ी चेतावनी दी गई है। बताया कि परीक्षा कार्यों में किसी भी स्तर से लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: पेड़ से लटका मिला शव, भाइयों से था संपत्ति का विवाद

 

 

संबंधित समाचार