आज का राशिफल। 13 फरवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जॉब में आपका कद बढ़ेगा।

वृष

आज आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। पुराने लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन

आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। वाणी में संयम रखें। रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। घर के सदस्यों को महत्व दें।

कर्क

आज आपको कारोबार में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें।

सिंह

आज बिजनेस में गति आ सकती है। मंहगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगिता और परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या

आज अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पाएंगे। आप खूब प्रयास करेंगे जिससे आपकी आय बढ़े। लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा। परिवार के छोटों की चिंता रहेगी।

तुला

आज उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। प्रबंधन क्षमता का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। आप दूसरों की मदद करेंगे। नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। दिन आपके लिए काफी अच्छा रहना वाला है। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक

आज समाज में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। तनाव का सामना करना पड़ेगा। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है।

धनु

आज आपका दिन उन्नति से परिपूर्ण रहेगा। महान और दार्शनिक लोगों के विचारों से आप प्रभावित रहेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने लोन को चुकाने में आसानी होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें।

मकर

आज सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। घर के वास्तु में कुछ बदलाव का विचार बना सकते हैं। शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा। गंभीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें।

कुंभ

आज मन में असंतोष का भाव रहेगा। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। बड़ों की राय लेना न भूलें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं। सर्दी-खांसी से आपको परेशानी होगी। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

मीन

आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आसक्ति का भाव बढ़ेगा।