महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण रहीं सरोजिनी नायडू :कुलपति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र व महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस तथा वर्ल्ड एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण कैंप और जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कैंप में 140 छात्राओं, महिला शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का हीमोग्लोबिन स्तर जांचा गया। इसमें सभी का हीमोग्लोबिन स्तर 9 पाया गया। 
      
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि हमारे देश में महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण सरोजिनी नायडू रही हैं। कहा कि एनीमिया जैसी बीमारियों से स्वयं को बचाएं। क्योंकि एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिससे न केवल महिलाएं बल्कि युवा लड़कियां काफी संख्या प्रभावित होती है। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। समन्वयक प्रो. तुहीना वर्मा ने स्वागत कहा कि स्वस्थ रहने के लिए एक व्यवस्थित दिनचर्या अपनाना चाहिए। स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने जागरूक किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीषा यादव ने किया द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलम यादव, डॉ. गीतिका सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - G 20 Summit में बोले मंत्री अश्विनी वैष्णव- डिजिटल तकनीक से हुआ जीवन आसान

संबंधित समाचार