हल्द्वानी: जेल में जूतम-पैजार बंदी ने पकड़ा गिरेबान, सिपाही ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंदी और कैदी के बीच हुई मारपीट के बाद बंदी का सिपाही से विवाद हो गया। नतीजा सिपाहियों ने साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीट डाला। अब बंदी की मां सिपाही व उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगा रही है। मामले पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। 
 

हल्द्वानी उप कारागार में पॉक्सो और दुष्कर्म का आरोपी अमरीक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह बंद है। यहीं गिरोहबंदी का सजायाफ्ता तस्लीम भी बंद है। बताया जाता है कि बीती आठ फरवरी को दोनों के बीच पानी भरने को लेकर मारपीट हो गई थी। सजा के तौर पर जेल प्रशासन ने दोनों की ड्यूटी भंडारे में लगा दी, लेकिन अमरीक ने काम करने से इंकार कर दिया। जिस पर सिपाही सज्जाद से उसकी बहस हो गई।

तैश में आकर अमरीक ने सज्जाद का गिरेबान पकड़ लिया। आरोप है कि इससे नाराज सज्जाद ने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। अगले दिन अमरीक की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले आठ फरवरी को उसकी मां अमरीक से मिलने पहुंची। जिसके बाद उसने सारी जानकारी कोर्ट को दी।

आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने अमरीक को इस कदर पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया। जिसके बाद पॉक्सो कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए। बीते सोमवार को कोर्ट ने अमरीक, तस्लीम और सिपाही सज्जाद को तबल भी किया। इस मामले में जेल अधीक्षक की ओर से प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी गई है।

संबंधित समाचार