रामनगर: पीरुमदारा में कार और बस की भिड़ंत, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीरूमदारा के समीप कार बस भिड़ंत में कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की मदद को रामनगर के व्यापारी अंकित देवदूत बनकर सामने आए जिन्होंने घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुचाने में पुलिस की मदद की है।

पीरुमदारा पुलिस चौकी से चार किलोमीटर दूर चौधरी ढाबे के निकट एक कार और  निजी बस की भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर  लंबा जाम लग गया। पुलिस ने राहगीरों को हटाते  हुए बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।

बताया जाता है कि रामनगर से करनाल जा रही स्विफ्ट कार की काशीपुर से  बारात लेकर रामनगर आ रही  बस से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, की कार के परखच्चे उड़ गए ।और कार में सवार तीन योग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।  घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने अपने साथियों के साथ गंभीर रूप से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त  स्विफ्ट वीडीआई   कार HR 78 D 9451 से निकालकर  काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
   

बताया जा रहा है स्विफ्ट कार को अनुष्का नाम की महिला चला रही थी । यह लोग रामनगर से अपने एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के उपरांत वापस करनाल जा रहे थे। जबकि सामने से आ रही बस बारातियों को लेकर रामनगर जा रही थी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना के समय सबसे पहले फरिश्ते की तरह पहुंचे रामनगर निवासी अंकित बधोन ने दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस की पूरी मदद की।और घायलों को अपने वाहन से काशीपुर के एक निजी नर्सिंग होम  पहुंचाने में पुलिस का सहयोग किया।

बताया जा रहा है अंकित का रामनगर में पंतजलि का स्टोर है। उपनिरीक्षक राजेश जोशी ने बताया कार में सवार अनुष्का मुजाल ओर शुषमा मुजाल गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब कि शशि भूषण मुजाल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है। बुधवार को काशीपुर में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल अभी पुलिस में किसी की ओर से तहरीर नही दी गयी है।

संबंधित समाचार