अयोध्या: प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। जिले के विकासखंड पूराबाजार के पंडित विजयराम सरस्वती शिशु कुंज कादीपुर में मंगलवार को अंतर विद्यालयी जीके परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रबंधक ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

पंडित विजय राम सरस्वती शिक्षा कुंज कादीपुर के प्रबंधक व प्रबंधक संघ के जिला महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय ने विद्यालय के कक्षा 6, 7 व 8 के छात्र-छात्राओं के बीच जीके परीक्षा का आयोजन कराया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले 27 छात्र छात्राओं को विद्यालय के अध्यापकों के साथ मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 

प्रबंधक सुरेंद्र उपाध्याय ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है अन्य बच्चे भी प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर संतोष मिश्रा, वरिष्ठ अध्यापक सीमा यादव व अध्यापिका कल्पना पांडेय, साक्षी, नन्दिनी, प्रिंसी पांडेय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-आगि लगा दीहिन, हाय दैया ...मम्मी हमारी जलिके खतम होई गई, कानपुर देहात अग्निकांड का यह Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

संबंधित समाचार