इस शख्स ने चॉकलेट से बनाया विशालकाय डायनासोर, Video देख इस हुनर के दिवाने हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ तो ऐसे हुनरमंद लोगों के वीडियो होते हैं जिनके टैलेंट कमाल के होते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पेस्ट्री शेफ चॉकलेट की मदद से एक विशालकाय डायनासोर को बनाते हुए दिख रहा है।

शख्स ने चॉकलेट से बनाया डायनासोर
वायरल हो रही वीडियो में शख्स अपने टैलेंट को दिखाते हुए नजर आ रहा है। इस पेस्ट्री शेफ का नाम अमौरी गुइचोन बताया जा रहा है। अमौरी गुइचोन को केक और चॉकलेट केक बनाने में महारत हासिल है। सोशल मीडिया पर उनके इस कारनामे को देखकर हर कोई दंग है। इस वायरल वीडियो को अमौरी गुइचोन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CoU6HzPJNk1/

साथ ही उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमौरी गुइचोन चॉकलेट को कई तरह के स्कल्पचर में ढालते हुए दिख रहे है। इसके बाद एक-एक कर वह धीरे-धीरे अपने डायनासोर को आकार देते नजर आ रहे हैं। चॉकलेट से बना यह डायनासोर बिल्कुल असली जैसा दिख रहा है।

शेफ की तारीफ करते थक नहीं रहे यूजर्स
फिलहाल तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो को देखने के बाद हैरान हो गए और पेस्ट्री शेफ अमौरी गुइचोन के हुनर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ यूजर्स ने पेस्ट्री शेफ अमौरी गुइचोन से केक बनवाने के लिए कहा तो वहीं कई लोगों ने चॉकलेट से बने डायनासोर को खाने की इच्छा जताई।

ये भी पढ़ें- 14 फरवरी : आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान, फिर ऐसे लिया था बदला

संबंधित समाचार