बरेली: जंक्शन पर गंदगी फैलाते तीन युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
बरेली, अमृत विचार। सफाई अभियान के दौरान जंक्शन पर गंदगी फैलाते तीन युवकों को आरपीएफ ने धर लिया। तीनों पर रेलवे एक्ट 145 और 147 में कार्रवाई की गई है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। सोमवार रात करीब 2 बजे पुराना शहर निवासी नसीन, संजय नगर का अनूप और पटना का …
बरेली, अमृत विचार। सफाई अभियान के दौरान जंक्शन पर गंदगी फैलाते तीन युवकों को आरपीएफ ने धर लिया। तीनों पर रेलवे एक्ट 145 और 147 में कार्रवाई की गई है। सभी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
सोमवार रात करीब 2 बजे पुराना शहर निवासी नसीन, संजय नगर का अनूप और पटना का राजू तीनों जंक्शन पर बिना टिकिट के घूमते पकड़े गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया ने बताया कि तीनों रेलवे परिसर में भी गंदगी फैला रहे थे।
बताया जा रहा है कि यह लोग रेलवे ट्रैक पर पेशाब भी कर रहे थे। साथ ही इधर उधर कूड़ा फेंक रहे थे। जब इन पर आरपीएफ की नज़र पड़ी तो इन्होंने भागने की कोशिश की मगर इन्हें पकड़कर हवालात में डाल दिया गया है। कुछ देर बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
