रायबरेली: बस में सीट पर बैठने को लेकर बवाल , आधा दर्जन से अधिक घायल
सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। दिल्ली जा रही बस में सीट नही मिलने को लेकर सलोन बाईपास के निकट बस चालक और उसके साथियों ने भाई बहन को जमकर पीटा।बीच सड़क पर पिट रहे भाई बहन को बचाने दौड़े लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों को लोहे की रॉड से पीट पीटा कर अधमरा कर दिया गया।घटना के दौरान पुलिस नदारद रही।
सलोन कोतवाली अंतर्गत औना नीस निवासी आशु पुत्र वासुदेव अपनी बहन सबिता को मुस्कान ट्रैवल्स की बस से दिल्ली लेकर जा रहा था।आरोप है कि ऑन लाइन टिकट में पूरा भुगतान होने के बावजूद कन्डेक्टर ने पैसेंजर को सिर्फ एक सीट दिया।जिसका युवक ने विरोध शुरू कर दिया।इसी बात की खुन्नस को लेकर बस चालक ने लहुरेपुर से अपने 15 से 20 अज्ञात बाइक सवार साथियो को बुला लिया। इसके बाद दोनो भाई बहन को बस से नीचे उतार कर बाईपास के निकट जमकर पीटा गया।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाई बहन को पिटता देख ग्रामीण बचाने दौड़े तो उन्हें भी जमकर पीटा गया जिससे लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए इस दौरान पुलिस नदारद रही। घायलों में अर्जुन पटेल, नंन्हे लाल,मेवालाल,रंजीत,ओमपति निवासी औनासदरा,और औनानीस सीएचसी सलोन पहुँचाया गया।डाक्टर अमित सचान ने बताया कि अर्जुन की हालत नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित युवक आशु से तहरीर लेकर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज: व्यापारी से मांगी 14 लाख रुपए की रंगदारी, घर पर बम फेंककर दी Warning
