जसपुर: गृह कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की
जसपुर, अमृत विचार। जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी कमल (28) पुत्र उमराव सिंह ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घर पर कमल और उसकी पत्नी ही थे। उन्होंने बताया कि कमल की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक पीएस दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
