बरेली: 19 फरवरी को व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे नितिन अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की और से मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 19 फरवरी को किया जा रहा है। इसमें शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बरेली सहित लगभग चार हजार व्यापारी एकत्र होगें। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी, एक पर लटका मिला ताला

संगठन के महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल के साथ वन व पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार भी मौजूद रहेंगे। साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को भी सम्मेलन में आने का निमंत्रण भेजा गया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।

जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि पीलीभीत बाईपास के एक लॉन में होने वाले कार्यक्रम में आंवला, फरीदपुर, नवाबगंज, रिठौरा एवं फतेहगंज पश्चिमी से व्यापारी आएंगे। शहर में राजेन्द्र नगर, सुभाषनगर, नेकपुर, मढ़ीनाथ, बदायूं रोड, संजय नगर, इंदिरा नगर आदि इलाकों में इकाइयां मजबूती से काम कर रही हैं। मंगलवार को पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में बरेली के सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, गन्ना मंत्री संजय गंगवार सहित मंडल के जनप्रतिनिधि भी शामिल होगें।

यह भी पढ़ें- बरेली: सुभाष नगर में शेर सिंह बिल्डिंग का नगर निगम ने गिराया जर्जर छज्जा

संबंधित समाचार