हरदोई : प्रेमी की मौत के दूसरे दिन प्रेमिका भी फांसी पर झूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्यार में किया गया वादा वेलेंटाइन-डे वाले दिन निभाया

अमृत विचार, हरदोई। पहले प्रेमी ने और उसके अगले ही दिन प्रेमिका ने भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वेलेंटाइन-डे वाले दिन ऐसा हुआ तो सुनने वाले सन्न रह गए।

मामला थाने के ग्राम इश्लामपुर जगाई का है। वहां के रामसागर का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला था। उसके दूसरे ही दिन मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे गांव के बाहर उसी बाग में पड़ोस की लड़की नीतू का शव लटका हुआ मिला है। वहीं मृतक रामसागर की भाभी ने बताया था कि प्रेम प्रसंग के चलते उसके देवर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, उसमें वह दो महीने की जेल भी काट चुका था। मामले की छानबीन के लिए पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है।

उधर गांव के लोग एक के बाद हुई  दूसरी घटना को लेकर प्रेम-प्रसंग से जोड़कर अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। वहीं परिवारों के लोग दोनों घटनाओं को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नही हैं। युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कारण माना है। वहीं लड़की की मौत के बारे में अभी तक कोई पुख्ता कारण स्पष्ट नही हुआ है। हालांकि अटकलें हैं कि दोनों प्रेमी युगल साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे।

जो दोनों परिवारों को नाममंजूर था। इश्क परवान चढ़ा तो लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत पर युवक को जेल की हवा खानी पड़ी थी। लगभग दो माह की जेल काटने के बाद युवक गांव पहुंचा तो फिर से थाने में शिकायत का सिलसिला जारी रहा। बताया जाता है कि युवक ने फांसी लगाने के पहले कई वीडियो वायरल भी किए थे कुछ देर बाद डीलिट कर दिए गए। वहीं दो दिनों में हुई दूसरी घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हरदोई : अवैध वसूली के आरोप में सेक्रेटरी सस्पेंड

संबंधित समाचार