JEE Mains 2023 Session 2 के लिए Registration शुरू, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली। NTA (National Testing Agency) की तरफ से JEE Mains 2023 Session 2 को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन-2 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खोल दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि नए उम्मीदवार और जेईई मेन 2023 जनवरी की परीक्षा के पहले सेशन में भाग लेने वाले दोनों दूसरे सेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेशन-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। वे सीधे आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एग्जाम डेट
जईई मेंस 2023 के सेशन-2 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2023 है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन शुल्क को 12 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। जेईई मेंस की सेशन-2 की परीक्षा 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित होगी होगी।
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
-फिर कैंडिडेट्स होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।
-इसके बाद कैंडिडेट्स न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपनी डिटेल्स भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल क्रिएट करें।
-फिर आप लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
-इसके बाद आप फॉर्म को भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-फिर आवेदन फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट करें।
-आखिरी में कैंडिडेट्स फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
ये भी पढे़ं- बरेली : आज से शुरू होंगी सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
