फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेते हैं भारतीय क्रिकेटर, चेतन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चेतन शर्मा ने सनसनीखेज दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर्स इंजेक्शन लेते हैं और वो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़े जाते

मुंबई। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने एक मीडिया चैनल के स्टिंग ऑपरेशन वीडियो में कहा है कि सुपरस्टार भारतीय क्रिकेटर फिट होने के लिए बिना प्रिस्क्रिप्शन इंजेक्शन लेते हैं। शर्मा ने आगे कहा, वे (क्रिकेटर) पेनकिलर नहीं लेते क्योंकि पेनकिलर का तो प्रिस्क्रिप्शन लेना पड़ेगा ना...उनको पता है कि कौन से इंजेक्शन हैं जो ऐंटी-डोपिंग में नहीं आते हैं।

चेतन शर्मा ने सनसनीखेज दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर्स इंजेक्शन लेते हैं और वो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़े जाते। स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने आरोप लगाया कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रोफेशनल क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। बता दें स्पोर्ट्स और डोपिंग का बहुत पुराना और गहरा नाता है।  अकसर चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ी डोपिंग करते हैं और पकड़े जाने पर उनपर बैन भी लगता है. एथलेटिक्स, स्विमिंग, फुटबॉल जैसे खेलों के अलावा क्रिकेट में भी इसके कई उदाहरण हैं।  

चेतन शर्मा की माने तो सौरव गांगुली ने कभी रोहित शर्मा की तरफरदारी नहीं की, लेकिन वह विराट कोहली पसंद भी नहीं करते थे। शर्मा ने आरोप लगाया के खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी आरोप लगाया कि सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी टीम से बाहर हैं।

स्टिंग में चेतन शर्मा ये भी कहते नजर आए कि सौरव गांगुली ने विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने से रोका था, उस मीटिंग में मैं भी था, लेकिन शायद कोहली इस बात को सुन नहीं पाए हो। चेतन शर्मा को जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच विवाद पर भी बोलते देखा गया। चेतन कहते हैं कि दोनों के बीच सिर्फ अहम की लड़ाई है और कुछ नहीं।

बतौर चयनकर्ता अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए चेतन शर्मा कहते हैं कि सूर्यकुमार यादव , ईशान किशन, दीपक हुड्डा और शुभमन गिल सरीखे 15-20 प्लेयर्स को मौका दिया। चेतन शर्मा कहते हैं कि आने वाले समय में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे। वह जब भी दिल्ली आते हैं मुझसे मिलते हैं। कुछ दिन पहले ही मेरे घर आए थे। मेरे सोफे पर सोते हैं।

ये भी पढ़ें :  Hardik-Natasa Wedding Photos : हार्दिक पंड्या-नताशा ने उदयपुर में फिर रचाई शादी, क्या आपने तस्वीरें देखीं?

संबंधित समाचार