रायबरेली: चौपाल में कांग्रेस नेता ने बताई भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली) अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा के रोहनिया, धौरहरा, धमोली, जिल्लाहवा आदि गांवों में नुक्कड़ सभा एवं चौपाल लगाकर लोगों को भारत जोड़ो यात्रा के बारे में व कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से बताया एवं लोगों की समस्याएं सुनी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए। इस यात्रा का मकसद था बेरोजगारी, महंगाई से परेशान लोगों से मिलना एवं प्यार बांटने वाली यात्रा थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ नाम बदलने का काम कर रही है,विकास से कोई लेना देना नहीं है।विकास अगर कोई किया है तो कांग्रेस पार्टी ने किया है।कांग्रेस में हर वर्ग के लोगों का सम्मान है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता शिव कुमार पांडे, ब्लाक अध्यक्ष रतीपाल सरोज,शैलेंद्र सिंह, सुनील पांडे, गोलू अग्रहरि, अजीत सिंह, राजा सिंह, विपिन जोशी, सुरेंद्र नाथ शुक्ला, कुलदीप सिंह, हरिलाल लोधी, बाबा लोधी, पप्पू लोधी, रामकरन सिंह, रामफेर सरोज, यार मोहम्मद, रमेश यादव, श्रीपाल सरोज, हरिलाल सरोज, राम बहादुर पासी, बबलू शुक्ला, महेश रैदास, देशराज आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: Valentine day पर प्रेमिका ने मिलने से किया मना तो प्रेमी ने उठाया यह बड़ा कदम

संबंधित समाचार