हल्द्वानी: एनजीओ पर 200 लोगों का पैसा हड़पने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लामाचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने एनजीओ पर 200 लोगों का पैसा हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

ग्राम ईसाई नगर के रहने वाले भीम चंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वर्ष 2016 में वह देवभूमि बहुद्देशीय स्वायत सहकारिता संस्था में एजेंट के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने लगभग 200 लोगों का पैसा संस्था में जमा किया था।

शुरुआत में जमाकर्ताओं का पैसा ब्याज सहित समय पर वापस किया गया, लेकिन 2019 से अब तक लोगों को पैसा वापस नहीं हो रहा है। बार-बार कहने पर भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र व सचिव विकास दुर्गापाल पर लोगों का पैसा हड़पने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई कर लोगों का पैसा वापस दिलाने की मांग की।

संबंधित समाचार