रुद्रपुर: कैंटर-डंपर की टक्कर में हेल्पर की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हरिद्वार से खटीमा माल लेकर जा रहे कैंटर एवं डंपर की भिंड़त से कैंटर के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

खटीमा का रहने वाला अच्छन खान केंटर का चालक व मालिक है। उसके साथ वार्ड-7 खटीमा निवासी 22 वर्षीय शानू अंसारी भी हेल्पर था। बताया जा रहा कि बुधवार की सुबह चार बजे चालक हरिद्वार से बिस्कुट की पेटियां लेकर खटीमा के लिए निकला था।

जैसे ही कैंटर महतोष मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिससे कैंटर और डंपर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक के समीप बैठा शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

संबंधित समाचार