आज का राशिफल। 16 फरवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। नए कोर्स में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। छात्र अपने करियर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी हो सकती है। पूर्व में लिए गए अदूरदर्शी निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में किसी मामले को लेकर तनाव का माहौल रहेगा।

मिथुन

आज उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। समाज में आपका यश और सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क

आज शोध कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ेगी। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करेंगे। ऐश्वर्य के संसाधनों में धन खर्च कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

सिंह

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कला और संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या

आज बिना मन के कोई काम न करें। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। हृदय रोगियों को समस्या हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़े निराश हो सकते हैं। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आप पर नाराज भी हो सकते हैं।

तुला

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर लेंगे। नए मित्र बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। दांपत्य संबंधों में परस्पर सामंजस्य बढ़ेगा। कला से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।

वृश्चिक

आज पुराने अनुभव आपके काम आएंगे। अपने निजी कार्यों के लिए दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच अपना मनोबल बनाकर रखें। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन सही नहीं है।

धनु

आज व्यापार में पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर

आज अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़ा परेशान रहेंगे। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। दांपत्य संबंधों में पारदर्शिता अवश्य रखें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।

कुंभ

आज कारोबार में अपेक्षा से बेहतर धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता के बीच काफी अच्छा समर्थन मिलेगा। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। परिजनों पर अपनी बात मनवाने के लिए जिद न करें।

मीन

आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप उसकी पूरी जानकारी ले लें। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। अनुसंधान से जुड़े कार्यों में अचानक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। तकनीक से जुड़े कार्यों में परेशानी होगी।