हरदोई: यूपी गिरोहबंद अधिनियम के तहत गैंग के सरगना समेत दो पर दर्ज हुआ मामला, एसएचओ टड़ियावां की तहरीर पर हुई कार्रवाई
हरदोई। पुलिस ने पब्लिक के बीच दहशत फैलाने, उनसे वसूली करने और दलित महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने जैसी घिनौनी हरकत करने वाले गैंग के सरगना समेत दो लोगों के खिलाफ उ.प्र.गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएचओ टड़ियावां नित्यानंद सिंह ने दी तहरीर में कहा गया है कि पुलिस ड्यूटी पर तैनात थी,उसी बीच पब्लिक से पता चला कि थमरवा निवासी राशिद उर्फ रशीद उर्फ छोटक्के पुत्र तुल्ला और उसी गांव निवासी अमित पुत्र प्रेमचन्द्र लोगों के बीच दहशत फैलाते हुए उनके साथ वसूली करते हैं और दलित महिलाओं से दुष्कर्म करने जैसी घिनौनी हरकतों को अंजाम देते हैं।
इसके अलावा दोनों के खिलाफ और भी तमाम शिकायतें सुनने को मिली। एसएचओ की तहरीर पर राशिद उर्फ रशीद उर्फ छोटक्के और अमित के खिलाफ उ.प्र.गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 धारा 2/3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।
