UP Board Exam 2023: अयोध्या में 133 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, कई परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जनपद अयोध्या में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। जिले में 133 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय पाली में हो रही है।
गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.15 बजे शुरू हुई और 11.15 बजे समाप्त होगी। जिले में किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया लेकिन प्रथम पाली में करीब 7 से 8 प्रतिशत परिक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। जनपद में हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में 86 हजार 556 छात्र- छात्राएं पंजीकृत हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। दर्जनों परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने ईश्वर दिन इंटर कॉलेज ददेरा में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के ड्यूटी पर न पहुंचने पर 1 दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान लगभग 10% कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए।
यह भी पढ़ें:-UP Board Exam 2023: रायबरेली के 118 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं
