UP Board Exam 2023: रायबरेली के 118 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हो गई।  इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले के हाईस्कूल व इंटर के 73 935 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिले के 118 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को परीक्षा आरंभ हुई है।

rlb0

7 जोन व 20 सेक्टर में  7 उड़नदस्ते कर रहे निगरानी
बोर्ड परीक्षा की सुरक्षा को लेकर जिले में धारा 144 लागू है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी व उसकी सुरक्षा को लेकर जिले को 7 जोन व 20 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें जोन स्तर पर क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर रही है। सेक्टर स्तर पर राजस्व अधिकारी व पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे हैं।  नकलविहीन परीक्षा को लेकर सात उड़नदस्ता बनाये गये है जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Board Exam 2023: सुलतानपुर में 132 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा 

संबंधित समाचार