हल्द्वानी: अब बहेड़ी, किच्छा, भोजीपुरा नहीं जाएगी गरीब रथ एक्सप्रेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्रीगण कृप्या ध्यान दें। अब काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस बहेड़ी, किच्छा व भोजीपुरा नहीं जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस (12210) का 5 जून 2023 से रूट परिवर्तित किया गया है।
यह ट्रेन संशोधित समय सारिणी से जाएगी। यह ट्रेन काठगोदाम से शाम 6.15 बजे, 6.33 बजे हल्द्वानी, 7.08 बजे लालकुआं, 7.42 बजे रुद्रपुर सिटी, फिर बहेड़ी के बजाय 7.57 बजे बिलासपुर रोड, रात्रि 9.20 बजे रामपुर, 10.58 बजे बरेली जंक्शन, 12.07 बजे शाहजहांपुर, 3.05 बजे लखनऊ और सुबह 4.35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा जंक्शन, इज्जतनगर एवं बरेली सिटी के रास्ते चलती थी। अब नए रूट से जाएगी।
सिंह ने बताया कि इसी तरह कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम आने वाली ट्रेन (12209) भी 6 जून से परिवर्तित रूट व संशोधित समय सारणी से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.05 बजे लखनऊ, 10.27 बजे शाहजहांपुर, 11.35 बजे बरेली जंक्शन,1.10 बजे रामपुर, 1.34 बजे बिलासपुर रोड, 1.52 बजे रुद्रपुर सिटी, 2.40 बजे लालकुआं एवं 3.20 बजे हल्द्वानी 3.40 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
