भवाली: अमृत सरोवर के तहत प्राकृतिक जल स्रोत हो रहे रिचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। अमृत सरोवर के तहत जल संरक्षण और चाल खाल बनने से बंद पड़े प्राकृतिक जल स्रोत धीरे धीरे अपने अस्तित्व में आ रहे हैं। भवाली पालिका द्वारा और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा भवाली शिप्रा नदी के प्राकृतिक जल स्रोत और जल संचय के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे आगामी गर्मियों के सीजन में नगरवासियों को पेयजल की समस्या का सामना कम करना पड़े। इसके लिए पालिका द्वारा जल संस्थान में स्व. सतीश लाल साह अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया गया। साथ ही रेहड़ रोड में वर्मा ताल शिप्रा में जल संचय के लिए चैक डैम निर्माण कर 45 मीटर लम्बाई व 6 मीटर चोड़ाई व 2मीटर गहराई का मिनी तालाब बनाया गया है। साथ ही भू कटाव रोकने के लिए उत्तीस ,बांस ,चिनार के पौधों को रोपित कर कर महर्षि बाल्मिकी 
पार्क बनाया गया है।

वहीं स्व. सतीश लाल साह अमृत सरोवर में करीब 3 लाख लीटर जल मोटर पाइप के माध्यम से सरोवर को भरा जा रहा है। जिससे प्राकृतिक जल स्रोत अपने अस्तित्व में आ सके। और लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही नगर के पार्क और अन्य जगहों में जल संचय के लिए चाल खाल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने नगर पालिका के कार्य की सराहना करते हुए उदाहरण पेश करने और अमृत सरोवर, जल संचय के लिए अन्य ब्लॉक, विकासखंड में चाल खाल बनाने की बात कही।

 

संबंधित समाचार