स्वरा भास्कर बनीं बरेली की बहू, फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ट्विटर पर किया ऐलान
बरेली/ बहेड़ी, अमृत विचार। अपने तेवरों की वजह से फिल्मी दुनिया के बाहर सियासी और सामाजिक तौर पर भी चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर बरेली की बहू बन गई हैं। बृहस्पतिवार को उन्होने टि्वटर पर बहेड़ी के फहाद अहमद के साथ शादी का ऐलान किया। फहाद समाजवादी युवजन सभा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हैं और 2017 से वहां टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में शोध कर रहे हैं।
स्वरा के टि्वटर पर फहाद के साथ शादी के एलान ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कोर्ट मैरिज करने के बाद यह जानकारी साझा की। फहाद के पिता जिरार अहमद मंगलवार को ही पत्नी के साथ इस खुशी में शामिल होने मुंबई रवाना हो गए थे। घर में अकेले मौजूद फहाद के भाई फराज के मुताबिक उनके पिता की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर है। फहाद पांच साल से मुंबई में रह रहे हैं। फराज ने बताया कि घर में सभी को पहले से इस रिश्ते की जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसे किसी के साथ अब तक साझा नहीं किया था।
यह भी पढ़ें- बरेली: बंडिया में कुत्तों का झुंड बच्चे को खींच ले गया, कई जगह से मांस नोच डाला
