बहराइच: Short Circuit से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
बहराइच, अमृत विचार। बहराइच शहर के मोहल्ला मक्कापुरवा निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ मंदिर गया था। तभी मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाया। तब तक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुर राजा के मक्कापुरवा निवासी संजय गुप्ता गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित मंदिर में पूजा के लिए गए थे। साथ में परिवार के भी लोग गए थे। घर पर कोई नहीं था। रात आठ बजे अचानक शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। मकान के अंदर से धुंआ और लपटें उठने लगीं।

जिस पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए। सभी ने दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल वाहन आने में देरी होने पर मोहल्ले के लोगों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद सभी ने आग बुझाया।
मोहल्लेवासियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि मकान के कई हिस्से राख हो गए। साथ ही घर में रखा सामान जल गया। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-Banda News: सीएम योगी का बांदा दौरा आज, दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर लैंड करेगा हेलीकॉप्टर
