Disney+ Hotstar Down : Ind-Aus मैच के बीच ठप हुई डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सर्विस, लोग बोले- ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया
नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की स्ट्रीमिंग के बीच शुक्रवार को कई लोगों ने ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सर्विस डाउन होने की शिकायत की। इसे लेकर हॉटस्टार ने ट्वीट किया, हम ऐप और वेब पर कुछ अप्रत्याशित तकनीकी गड़बड़ी का समाना कर रहे हैं। इसे जल्द-से-जल्द सुलझाने के लिए हमारी टीम इस पर काम कर रही है...असुविधा के लिए खेद है।
People running to Twitter to check hotstar down problem be like#hotstar pic.twitter.com/EaPahBmW3u
— Anjali (@Anjali_14_) February 17, 2023
Number of viewers watching Border-Gavaskar trophy on #hotstar right now. pic.twitter.com/EhFY5KqYQQ
— Krishna (@Atheist_Krishna) February 17, 2023
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है. इसका लाइव प्रसारण Disney+ Hotstar पर हो रहा है और अचानक से ओटीटी प्लेटफॉर्म डाउन हो गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के डाउन होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कई यूजर्स ट्विटर और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।
Hotstar, when Australia is batting good against India. #hotstar #CricketTwitter #INDvsAUS pic.twitter.com/8Mmj33EKbl
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) February 17, 2023
People running to Twitter to check hotstar down problem be like#hotstar pic.twitter.com/kZZ7YWaWEk
— ︎︎ ︎︎ ︎︎ ︎︎ ︎︎ ︎︎ (@boringlifebc) February 17, 2023
Hotstar down @StarSportsIndia #hotstar #starsport pic.twitter.com/HMS0osvO0K
— Ajay Yadav (@IgniteAjay) February 17, 2023
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर्स Disney+ Hotstar का यूज न कर पाने की शिकायत कर रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स अपनी नाराजगी दिखाते हुए ऐप के स्क्रीनशॉट भी शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर #Hotstar ट्रेंड भी हो रहा है।
#Hotstar not working.
— 🅹🅾🆈🅰 🅺🅷🅰🅽 (@joyakhan_joya) February 17, 2023
POV: Subscribers be like:- pic.twitter.com/kThGELEZ3D
Disney+ Hotstar को लेकर शुरू हुई दिक्कत को 1 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है ऐसे में मीम्स बनाने वाले भी एक्टिव मोड में आ गए हैं। Disney+ Hotstar के डाउन होने के बाद मानों ट्विटर पर तो मीम्स की बाढ़ ही आ गई है। लोग इतने फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं कि इन्हें देखकर आप भी लोट-पोट हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Hardik-Natasha Wedding : हार्दिक और नताशा ने अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, तस्वीरें आईं सामने, रॉयल लुक में दिखा कपल
