आज का राशिफल। 18 फरवरी, 2023
मेष
आज अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ भी सकते हैं। ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। किसी मित्र के माध्यम से व्यापार के आइडियाज मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी।
वृष
आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। व्यवहार में संयम और सावधानी रखें। उत्साह में कमी रहेगी। पैरों में चोट या दर्द की शिकायत हो सकती है।
मिथुन
आज व्यापार को लेकर बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को उच्च आर्थिक लाभ मिलेगा। इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। नए प्रेम संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे।
कर्क
आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। शरीर में गर्मी के कारण फोड़े-फुंसी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों से आपको सराहना मिलेगी।
सिंह
आज सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। आप करना कुछ चाहेंगे लेकिन परिणाम उसके अनुसार नहीं मिलेंगे। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बनाएंगे। शुभ संदेश प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या
आज घर में आपका मन नहीं लगेगा। अकारण यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। छात्र अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।
तुला
आज आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। जॉब बदलने के लिये समय बहुत ही अच्छा है। कानूनी विवादों से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से आपका परिचय हो सकता है।
वृश्चिक
आज ईर्ष्यावश किसी की भी आलोचना न करें। मीडिया से जुड़े लोगों के ऊपर कठिन कार्यों का दायित्व आ सकता है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। क्रोधी स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
धनु
आज कारोबार में नुकसान हो सकता है। आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे। कोई बड़ा व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
मकर
आज लोगों को खुश करने के प्रयास में अपनी खुशियों को दांव पर न लगाएं। विदेशों से मित्रों के संदेश मिलेंगे। आपके मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। सिर में भारीपन महसूस हो तो चिकित्सक से परामर्श लेने में संकोच न करें।
कुंभ
आज विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। पैतृक संपदा से जुड़े विवादों का आपके पक्ष में निपटारा हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। मन में नई योजनाएं जन्म लेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपको काफी सम्मान देंगे। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। भूमि और संपत्ति में आप निवेश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के अधिकार बढ़ेंगे।
