मुरादाबाद: महिला कर्मचारी की बेटी से अश्लीलता में गुरुजी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्रामीण क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात है चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी की बेटी से अश्लील हरकत करना गुरुजी को भारी पड़ गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जांच में दोषी पाए गए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में गुरुजी के करतूत की चर्चा है।

मुरादाबाद ग्रामीण विकास खंड में उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी को विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक फहीम हुसैन के खिलाफ 31 जनवरी को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक मेरी बेटी के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान कर रहे हैं।

उनकी इस हरकत से वह और उसकी बिटिया मानसिक रूप से आहत हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी से कराई। जांच अधिकारी ने पीड़िता और सहायक अध्यापक का पक्ष सुना। मामले में आरोपी सहायक अध्यापक फहीम हुसैन से स्पष्टीकरण भी लिया। जिसमें उसने खुद का बचाव करते हुए यह कहा कि उनके मोबाइल नंबर से किसी रिश्तेदार ने ऐसी पोस्ट भेज दी है।

इस पर लिखित माफीनामा भी कटघर थाने में लिखकर दिया। लेकिन महिला कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हुई। 14 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना। लेकिन सहायक अध्यापक के द्वारा इसका कोई साक्ष्य नहीं दे पाने को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने विद्यालय की रसोइया आदि का भी लिखित बयान दर्ज किया।

पूरे प्रकरण को देखते हुए उन्होंने सहायक अध्यापक को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर से संबद्ध करने का आदेश दिया। आरोपी शिक्षक को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का भी आदेश दिया गया है। आरोपी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : बाइक सीने पर चढ़ाकर अधेड़ की हत्या, संपर्क मार्ग पर मिला शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका