पीलीभीत: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल
पीलीभीत, अमृत विचार। परीक्षा देकर लौटे छात्र की सरेराह पिटाई कर दी गई। घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की है। छात्र को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे खलबली मची हुई है। इस वायरल वीडियो के साथ एक तहरीर भी शामिल की गई है।
पीलीभीत: परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र को जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल pic.twitter.com/dLVglRnxqS
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 18, 2023
बीसलपुर के ग्राम जोगीठेर निवासी सुनीता देवी पत्नी प्रमोद ने बताया है कि उनका बेटा हाईस्कूल का छात्र है। 16 फरवरी की दोपहर गणित का पेपर देकर लौट रहा था। उसे कुछ लड़के तमंचा दिखाकर धमकाते हुए जंगल की तरफ ले गए और फिर हमला कर मारपीट की। जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर अपमानित किया गया। वायरल वीडियो में छात्र की पिटाई की पूरी घटना कैद होने पर खलबली मची हुई है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत : मर चुकी प्रसूता को जिंदा बताकर स्टाफ ने कर दिया रेफर, जोरदार हंगामा
