Maha Shivratri 2023: महादेव की जयकार से गूंजा मनकामेश्वर मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी क़तर लगी हुई है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बता दें कि मनकामेश्वर मंदिर में सुबह करीब २ बजे से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर में आये भक्त भोलेनाथ की जमकर जयकारे लगा रहे हैं। वही इसके अलावा फूल, जल और दूध चढ़ाने के लिए सुबह से करीब २ किलोमीटर लम्बी लाइन लगी हुई है।

LKO

मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरि ने बताया कि आज के दिन है शिव जी और माता पार्वती की शादी हुई थी, जिसके बाद से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इस रात्रि में शिव की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर के इतिहास को लेकर कहा कि इस मंदिर का पुराना इतिहास रहा है और यह मंदिर प्राचीन, पौराणिक और कई युगों पुराना मंदिर माना जाता है. इस मंदिर की पौराणिकता और प्राचीनता की कहानी रामायण काल और भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। 

LKO0

मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं ने बतया कि वह इस दिन का काफी इंतज़ार करते हैं। उन्होंने बताया की वह इस मंदिर में कई सालों से आ रहे हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान शकंर की पूजा आराधना करते हैं तो इस सब से वह प्रसन्न हो कर भक्त की मनोकामना भी पूरी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और सारे कष्ट मिट जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि में काशी समेत समूचे UP में हर-हर बम-बम की गूंज

संबंधित समाचार