सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता हुआ मिला। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

कोतवाली बिसवां क्षेत्र के ग्राम कौशल्यापुर गांव के उत्तर स्थित चकरोड के किनारे लगे एक पेड़ से मृतक युवक अरुण सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना रेउसा का शव लटकता मिला। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक अरुण सिंह 16 फरवरी को थाना थानगांव क्षेत्र के ग्राम मेंउड़ी सेमलिया की रहने वाली एक लड़की को भगाकर अपने साथ लेकर यहां रहने के लिए आया था। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात ग्राम देवरिया थाना रेउसा के दो युवक मृतक अरुण सिंह को ग्राम कौशल्यापुर से अरुण सिंह को अपने साथ लेकर गए थे इसके बाद उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हल्का इंचार्ज हरि प्रकाश ने पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की एवं मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा तथा मृतक युवक के साथ आई युवती को अपने कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे मृतक अरुण सिंह के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाये जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बिसवां अनिल सिंह ने बताया कि मृतक युवक अरुण सिंह का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां स्पष्ट होगी।

क्या पैसे के लिए की गई हत्या
युवक का शव बरामद होने के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों का कहना है कि मृतक अरुण सिंह ने अपनी भूमि रेहन पर रखी थी। उसका पैसा मृतक अरुण सिंह के पास था। देवरिया गांव के रहने वाले लोग उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। क्या पैसे के लालच में अरुण सिंह को मार कर लटका दिया गया है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें -कल आगरा आएंगे CM योगी और एकनाथ शिंदे, शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल   

संबंधित समाचार