Unnao : ट्रेन से उतरा सिरफिरा युवक OHE पोल पर चढ़ा, उतारने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने, देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में ट्रेन से उतरा युवक ओएचई पोल पर चढ़ा।

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में सिग्नल नहीं मिलने पर रुकी ट्रेन से उतारा युवक ओएचई पोल पर चढ़ गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा।

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र के आवास विकास राजेपुर रेलवे क्रासिंग पर सिग्नल न मिलने पर रुकी सुपरफास्ट ट्रेन से उतरा एक युवक ओएचई पोल पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। उसे किराया देकर बस से गंतव्य को रवाना कर दिया गया। 

अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन कानपुर- रायबरेली रूट से जा रही थी। इसी ट्रेन में जनपद देवरिया के थाना बरहज ग्राम पालिया निवासी कृष्ण कुमार पुत्र अमरजीत सफर कर रहा था। जैसे ही ट्रेन शहर के दही क्षेत्र की आवास विकास क्रासिंग पर रुकी तो युवक ट्रेन से कूद कर ओएचई पोल पर चढ़ गया। यह देख लोगों ने पीआरवी को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया।

एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। अलग-अलग बात बता रहा था। उसके पास ट्रेन का टिकट नहीं था। उसे गोरखपुर जाना था। उसको पांच सौ रुपए देकर गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस में बैठा दिया गया है।

 

संबंधित समाचार