हल्द्वानी: बिजली विभाग ने 355 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनवरी माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया 

18 टीमों को विभाग ने बकायेदारी के लिया किया सक्रिय 

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 355 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटे। जिन लोगों ने जनवरी माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किए थे उन पर ये गाज बिजली विभाग ने गिराई। जबकि विद्युत वितरण खंड ग्रामीण की ओर से फरवरी माह में 8.02 करोड़ रुपये की राजस्व ही वसूल पाई।

 विभाग की ओर से मार्च तक उर्जा निगम ने बकाया वसूली का लक्ष्य रखा गया हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं पर 26.6 करोड़ रुपये की बकायेदारी थी। वहीं जनवरी माह से अभी तक 8.02 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है।

बिजली वितरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कमलुवागांजा, लालकुआं और ट्रांसपोर्ट नगर उपखंड से करीब 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता कनेक्शन लिए हुए हैं। बिजली विभाग की ओर से हर महीने इन्हें बिजली के बिल थमाएं जाते हैं, लेकिन करीब 20 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे है।

इन बिजली बकयेदारों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये की बकाएदारी है। बिजली विभाग अपने लक्ष्य के मुताबिक मार्च में क्लोजिंग से पहले ही 18 टीमों का गठन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगा कर और अभियान चला कर बकायेदारी वसूल कर लेगी। ।

इसी दिशा में विभाग ने एक कदम चलते हुए फैसला लिया कि सार्वजनिक अवकाश पर भी संग्रह केंद्र को खोला जाएगा। लेकिन बीच में होली त्योहार को छोड़ कर महीने के रविवार और दूसरे शनिवार को भी कार्य किया जाएगा। ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने कहा कि मार्च से पहले बकायेदारों से राजस्व की वसूली कर ली जाएगी। 

 


   

संबंधित समाचार