बरेली: कहां है स्वास्थ्य केंद्र...क्या हैं सुविधाएं?, पूछिए गूगल मैप से देगा सारी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में अब गूगल मैप पर भी जानकारी मिलेगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, यह भी जानकारी उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग इस योजना पर क्रियान्वयन के लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: वैलेंटाइन-डे पर पत्नी को मौत का तोहफा, पूछा- कितना प्यार करती हो... फिर घोंट दिया गला

जिला मुख्यालय पर सरकारी अस्पतालों के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 60 से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्र हैं। अगर उप स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 120 से ज्यादा हो जाती है। इनमें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के साथ इमरजेंसी की भी सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों की जानकारी अब गूगल मैप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों की मैपिंग शुरू कर दी गई है। केंद्रों का नाम और स्थान पहले ही गूगल मैप पर उपलब्ध है।

स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की भी पूरी जानकारी अब गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले के किस क्षेत्र में कौन सा स्वास्थ्य केंद्र है, इसकी जानकारी गूगल पर अपलोड है। इन केंद्रों पर क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं और कितने बेड का अस्पताल है, अब इसे भी अपलोड किया जाएगा। इससे लोगों को आसानी से सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्वयंसेवकों को हर समय सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए- प्रो. ओपी राय

संबंधित समाचार