मुरादाबाद : कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ी

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

आंजनेय की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने की पुष्टि अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने की है

मुरादाबाद/अमृत विचार। सिक्किम कैडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई है। 2005 बैच के आईएएस फिलहाल मुरादाबाद में मंडलायुक्त पद पर तैनात हैं। केन्द्र ने उनकी प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ा दी है। आंजनेय अब 15 फरवरी 2024 तक प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। 
 
योगी सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार के पास पत्र भेजा था। आंजनेय की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने की पुष्टि अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने की है। गौरतलब है कि आंजनेय प्रदेश में आठ साल की प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी कर चुके हैं। वह सपा सरकार में 15 फरवरी 2015 को प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। मुरादाबाद के कमिश्नर रहते वह दो महीने की ट्रांसफर लीव पर चल रहे थे। आईएएस आंजनेय सिंह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने रामपुर के डीएम रहते आजम खां की संपत्तियों को ध्वस्त कराया था। उन्होंने सपा नेता आजम खां पर इतने मुकदमे दर्ज कराए कि आजम और उनका पूरा परिवार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया था।

 नियमानुसार 5 साल तक आन्जनेय डेपुटेशन पर रह सकते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी महीने में आन्जनेय को यूपी के रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। इसके एक साल बाद आन्जनेय का पांच वर्षीय डेपुटेशन पूरा होना था। हालांकि आन्जनेय ने जब डीएम बनने के बाद आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू किया तो केंद्र ने उनके डेपुटेशन को दो साल के लिए और बढ़ा दिया।

आन्जनेय ने इसी दौरान तमाम ऐसी संपत्तियां आजम और उनके परिवार से मुक्त कराई, जिनपर अवैध कब्जे का आरोप था। इसके अलावा उन्होंने आजम खान को भूमाफिया तक घोषित कर दिया। आन्जनेय के कलेक्टर रहते आजम खान पर छह दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। सात साल की समयावधि पूरी होने पर आन्जनेय एक और साल यानि 2023 तक डेपुटेशन पर रहे, लेकिन अब ये समय भी पूरा हो गया है। आन्जनेय को बीच में मुरादाबाद का कमिश्नर बनाकर प्रमोट कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: शिवभक्तों के जत्थे पर हमला, महिलाओं और बच्चों को पूर्व प्रधान के गुर्गों ने पीटा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति