जंग सही दिशा में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। आज 80 प्रतिशत सक्रिय मामले इन्हीं दस राज्यों में है। इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बातचीत में कहीं न कहीं ये …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। आज 80 प्रतिशत सक्रिय मामले इन्हीं दस राज्यों में है। इसलिए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इन राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बातचीत में कहीं न कहीं ये एक बात निकलकर आई कि यदि इन दस राज्यों में कोरोना को मिलकर हरा देते हैं, तो देश भी यह लड़ाई जीत जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक कोरोना को लेकर किए गए सभी प्रयास कारगर साबित हुए हैं। कोरोना से चल रही जंग सही दिशा में आगे बढ़ रही है। देश में प्रतिदिन हो रही जांच में बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों प्रतिदिन लगभग साढ़े सात लाख से भी ज्यादा संदिग्ध संक्रमितों को टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ा है और मृत्यु दर कम हुई है। कोरोना की जंग में लोग सहयोग कर रहे हैं , यदि संक्रमण की पहचान समय से हो जाए तो इसे काबू करना और आसान हो सकता है। जिन राज्यों में जांच दर कम हैं वहां पाजिटिव मामले ज्यादा आ रहे हैं। इसलिए वहां जांच दर बढाए जाने की जरूरत है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर शुरुआत के 72 घंटों में ही संक्रमण की पहचान कर लें, तो यह काफी हद तक धीमा हो जाता है। राज्यों की जमीनी हकीकत की निरंतर निगरानी करके जो नतीजे सामने आए हैं, सफलता का रास्ता उसी से बन रहा है। यह भी पता चलता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे कोरोना महामारी को समय बीत रहा है। हर दिन एक चुनौती लेकर आता है। नई-नई परिस्थितियां भी पैदा हो रही हैं। स्वास्थ्यकर्मियों व अस्पतालों पर दबाव बढ़ा है। प्रतिदिन के कामों में निरंतरता नहीं आ पा रही है। सही है कि एक-दूसरे के अनुभवों से काफी कुछ सीखा जा सकता है।

सरकारी प्रयास कारगर होने का ही परिणाम है कि अस्पतालों में बेहतर प्रबंधन, आईसीयू बैड्स की संख्या बढ़ाने जैसे प्रयासों से काफी मदद मिली है। आज टेस्टिंग नेटवर्क के अलावा आरोग्य सेतु ऐप भी है। जागरूकता की वजह से होम क्वारंटाइन की व्यवस्था आज अच्छे तरीके से लागू की जा पा रही है। लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है और डर भी कम हुआ है। उम्मीद की जानी चाहिए कि देश कोरोना से लड़ाई में पूरी तरह से जीतेगा।