लखनऊ में बोले CM योगी- अब सभी जान सकेंगे यूपी विधानमंडल का इतिहास  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में डिजिटल गैलरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानमंडल के इतिहास को लेकर डिजिटल गैलरी का उद्धघाटन किया गया। उन्होंने कहा कि देश के और दुनिया के सबसे बड़े राज्य विधानमंडल दल होने के नाते हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में इस डिजिटल गैलरी के माध्यम से अतिथियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

सीएम ने कहा कि यूपी के विधानमंडल के पूरे इतिहास के बारे में साल 1887 से लेकर अब तक कब कौनसी महत्वपूर्ण घटना घटित हुई थी और अनेक उतार-चढ़ाव देखकर आज देश के सबसे बड़े राज्य के सबसे बड़े विधानमंडल के रूप में जो गौरव यूपी विधानसभा को प्राप्त हुआ है उसके बारे में जानकारी इस माध्यम से ली जा सकेगी। सीएम ने कहा कि इस डिजिटल गैलरी के माध्यम से लखनऊ आने वाले सभी अतिथियों के लिए, हमारी वर्तमान पीढ़ी के लिए, छात्रों के लिए ये एक नई प्रेरणा भी है।

ये भी पढ़ें -Breaking News: सपा कार्यालय पहुंचे शिवपाल यादव, विधानमंडल दल बैठक की करेंगे अध्यक्षता

संबंधित समाचार