रायबरेली: स्कूटी सवार ANM के पति  को कार ने मारी टक्कर , मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां /रायबरेली, अमृत विचार। स्कूटी सवार महिला एएनएम के पति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी ।जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर लखनऊ रायबरेली जनपद की सीमा स्थित गांव चुरवा  बॉर्डर के पास हुआ है। मूल रूप से लखनऊ जनपद के रहने वाले संजय सिंह (35 वर्ष) पुत्र मुन्नीलाल की पत्नी अंजली सिंह क्षेत्र के खैरहनी गांव में एएनएम के पद पर तैनात है।  इससे पूर्व वह चुरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी जहां पर करीब 6 वर्षों से सरकारी आवास में उनका परिवार रह रहा है। रविवार की दोपहर बाद उनके पति संजय सिंह स्कूटी से बछरावां आ रहे थे ।तभी रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे वह सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने उनको उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

उधर हादसा करके भाग रही कार को पुलिस ने चालक के समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार