लखनऊ: सर्वदलीय बैठक में बजट सत्र चलाने पर हुई चर्चा, सभी दल के नेताओं ने लिया हिस्सा
लखनऊ, अमृत विचार। कल से उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें यूपी सरकार अपना बजट पेश करेगी। इसको लेकर आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सुभासपा के आलावा तकरीबन सभी राजनीतिक दलों के विधायक शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा सत्र को सुचारु रूप से चलाने में सभी सदस्यों से शांति और सहयोग मांगा। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। बताते चलें कि 20 फरवरी से यूपी विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा।
इससे पहले सुबह योगी सरकार ने कार्यमंत्रणा बैठक का आयोजन किया था। जिसमें सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दल सपा से मुख्य सचेतक मनोज पांडे, बसपा से उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से आराधना मिश्रा मोना, सुभासपा से ओमप्रकाश राजभर, जनसत्ता दल से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें -Breaking News: सपा कार्यालय पहुंचे शिवपाल यादव, विधानमंडल दल बैठक की करेंगे अध्यक्षता
