Farrukhabad में महिला को फंदे पर झूलता देख जोर-जोर से चिल्लाने लगा भतीजा, फिर पति ने पत्नी को ऐसे मरने से बचाया
फर्रुखाबाद में महिला को फंदे पर झूलता देख पति ने बचाया।
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। यह देख आंगन में खेल रहा भतीजा चिल्लाने लगा। इस पर पति ने महिला को फंदे से उतारा।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। घरेलू कलह से परेशान होकर महिला कमरे में फांसी का फंदा बना कर गले में डाल रही थी, तभी आंगन में खेल रहे भतीजे ने देख लिया तो वह जोर-जोर चिल्लाकर रोने लगा। उसकी आवाज घर के बाहर से महिला का पति दौड़ कर आया। तभी पत्नी फंदे पर लटक गई, पति ने उसको पकड़ लिया और फंदे से उतार कर सीएचसी लेकर गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला फार्म निवासी शिवरतन की शादी तीन साल पूर्व अनीता से हुई थी। उसके डेढ़ साल की पुत्री है। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर आपस में विवाद होता रहता है। रविवार दिन में करीब 12 बजे उसकी डेढ़ साल की पुत्री और जेठानी का पुत्र आंगन में खेल रहा था।
अनीता कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिए। वह पंखा के कुंड के सहारे फांसी का फंदा बनाकर गले में डाल रही थी। उसी समय अनीता की पुत्री के रोने पर वह चाची को बताने के लिए खिड़की से आवाज लगाने गया। उसने चाची को गले में फंदा डालते देखा तो वह चल्लाकर जोर-जोर रोने लगा।
भतीजे के रोने की आवाज सुनकर बाहर बैठे शिवरतन दौड़कर घर के अंदर आए, महिला की जेठानी भी अपने कमरे से बाहर आ गई। भतीजे के इशारा करने पर पति ने गेट पर धक्का मारा, गेट बंद न होने के कारण खुल गया। उसने पत्नी को पकड़ लिया और परिजनों के सहारे फंदे से नीचे उतारा, तब तक अनीता बेहोश हो गई थी। उसको आनन फानन में सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।
