राष्ट्रपति का खराब मौसम के कारण DSSC दौरा रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तमिलनाडु के पहाड़ी नीलगिरी जिले में स्थित कुन्नूर में वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का रविवार का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया इसके बाद वह नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली-6’ खाद्य महोत्सव : फिर से चखें पुरानी दिल्ली का जायका

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति तमिलनाडु में दो दिन के प्रवास पर थीं और आज उनका हेलीकॉप्टर से डीएसएससी जाकर वेलिंगटन में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने और रक्षा कर्मचारियों को संबोधित करने का कार्यक्रम था। सूत्रों ने बताया कि भारी धुंध और कोहरे की वजह से खराब दृश्यता के कारण राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

बाद में वह कोयंबटूर से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि, आईटी और डिजिटल सेवा मंत्री टी. मनो थंगराज, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार श्रीमती मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कल तमिलनाडु के मदुरै पहुंचीं थी और प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर गयी थीं। 

ये भी पढ़ें - सीमा विवाद में फंसे असम और नगालैंड के गांव को बिजली की दरकार

संबंधित समाचार