बजट सत्र से पहले CM योगी ने जनप्रतिनिधियों से की अपील- जनता से जुड़े मुद्दों पर करें चर्चा, सरकार तैयार
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी विधानसभा का बजट सत्र अब से कुछ ही देर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के बाद शुरू हो जाएगा। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा में पहुँच गए हैं। सीएम योगी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि सदन में जनसमस्याओं से जुड़ी बातों को जरूर उठायें, सरकार हर तरह की सारगर्भित चर्चा को तैयार है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी बिना किसी का नाम लिए कहा कि जनता ने आपको यहाँ चुनकर भेजा है इसलिए ऐसा कोई आचरण न करें जो जनता के हित में न हो।
सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होकर आगामी 10 मार्च तक चलेगा। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उठाने का पूरा समय दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस सत्र में आम जनता से जुड़े मुद्दों को सही निर्णय लेकर उन्हें लाभ दिया जा सके।
ये भी पढ़ें -सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी मंदाकिनी में आस्था की डुबकी
