बरेली : नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर की पॉश कॉलोनी सिविल लाइन आवास विकास में लोगों ने नाले पर कब्जा कर निर्माण कर रखा था। जिस कारण कई जगह पानी का अवरोध हो रहा था। नगर निगम को शिकायत भी मिली थी।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सिविल लाइन आवास विकास कॉलोनी से अक्षय बिहार तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाले पर निर्माण भी कर लिया था। नगर निगम ने निर्माण को हटा दिया।

इसके साथ ही मस्जिद रसूल शाह बाबा सिविल लाइन में लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर दुकान बना रखी थी। जिसे नगर निगम की टीम ने हटा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन नगर निगम ने अवैध निर्माण को हटा दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली : देवरनियां पुलिस पर लगा गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष को लात-घूंसों से पीटने का आरोप

संबंधित समाचार