रायबरेली: युवक को पांच लोगों ने जबरन पिलाई शराब, फिर पकड़कर पीटा, केस दर्ज
ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। ईंट भट्टे पर बैठे युवक को पांच लोगों ने पकड़ कर जबरन शराब पिलाई। उनके चंगुल से छूट कर युवक जब भागा तो रास्ते में उसे पकड़कर तमंचे की नोक पर जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल ले आई है। कोतवाली में मारपीट कर मरणासन्न करने समेत विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के नजरपुर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे का है ।क्षेत्र के गांव पूरे महेश बक्स मजरे कंदरावा निवासी अर्जुन प्रसाद का कहना है कि वह ईट भट्टे पर बैठा हुआ था। तभी पांच लोग वहां पर पहुंचे और उसे शराब पीने के लिए कहा। जब उसने शराब पीने से इंकार कर दिया तो सभी लोगों ने पकड़कर उसे जबरन शराब पिलाई उनसे किसी प्रकार छूटकर वह भागा तो रास्ते में सवैया धनी रेलवे फाटक बंद था। जिसके कारण रुक गया। उसके पीछे वहां पहुंचे पांचों लोगों ने रेलवे फाटक पर उसे पकड़कर तमंचे की नोक पर जमकर पीटा। जिससे युवक घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई है जहां उसका इलाज किया गया है ।उसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है ।
कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि मामले में मार पीटकर मरणासन्न ,करने जबरन शराब पिलाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। सभी आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत
