हल्द्वानी: परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो का राजस्व घटा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो का राजस्व पिछले माह की तुलना में कम हुआ है। डिपो के जनवरी माह का राजस्व 3 करोड़ 37 लाख था। जबकि दिसंबर माह में 3 करोड़ 79 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त किया था।

जनवरी माह का राजस्व दिसंबर की तुलना में 42 लाख रुपये कम है। नवंबर का राजस्व दिसंबर की तुलना में 1 लाख कम यानी 3 करोड़ 78 लाख था जिससे दिसंबर के राजस्व को मामूली वृद्धि के रूप में देखा जा सकता है। डिपो के कैशियर बीएन मिश्रा ने बताया कि डिपो के पिछले दो तीन माह के राजस्व में कमी आई है लेकिन तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो यह बहुत अधिक कमी नहीं है।

संबंधित समाचार