शक्तिफार्मः भालू के हमले से महिला घायल, क्षेत्र में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। साथी महिलाओं की चीख-पुकार मचाने पर भालू जंगल की ओर चला गया। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।
  
ग्रामसभा तिलियापुर अंतर्गत गांव आनंद नगर निवासी सोनिया (33) पत्नी रामकिशोर आर्य गांव की महिलाओं के साथ अपने खेत पर घास काटने गई थी। इस दौरान भालू ने हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन दरोगा मदन बिष्ट ने घायल महिला का हाल जाना एवं मौका मुआयना किया। 

वन क्षेत्राधिकारी लालकुआं नवीन पवार ने बताया कि जांच के लिए आदेश कर दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला को मुआवजा मिले। इसके लिए भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार