सुधार परीक्षाएं आज से, बरेली कॉलेज में कक्षाएं रहेंगी स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए नौ जिलों में 59 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें करीब 42 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बरेली कॉलेज में परीक्षाओं के दौरान कला संकाय की कक्षाएं स्थगित रहेंगी और तृतीय पाली की सभी परीक्षाएं नए परीक्षा भवन में होंगी।

परीक्षा में पहले दिन होने वाले एक प्रश्नपत्र के पैकेट पर गलत पाली ही छप गई। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने सभी महाविद्यालयों को निर्धारित पाली में ही प्रश्नपत्र कराने के निर्देश दिए हैं। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सभी विभाग प्रभारियों व शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सुधार परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए कला संकाय की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे से कक्ष संख्या 22 से 41 में लगने वाली कक्षाएं 21, 22 और 23 फरवरी को स्थगित रहेंगी। सभी प्रभारी छात्रों को इस संबंध में जानकारी दें।

बीए तृतीय के गृह विज्ञान के प्रश्नपत्र के पैकेट पर छपी गलत तिथि
परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि मंगलवार को होने वाली बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान के प्रश्नपत्र के पैकेट में गलती से परीक्षा का समय दोपहर 3 से 6 बजे प्रकाशित हो गया है। यह परीक्षा द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे होगी। ऐसे में प्रश्ननपत्राें के पैकेट में संशोधन कर निर्धारित तिथि में परीक्षा कराएं। परीक्षा नियंत्रक ने उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए नौ जिलों में 17 केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा बरेली जिले की उत्तर पुस्तिकाएं होटल मैनेजमेंट में जमा होंगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: आयुर्वेद के क्षेत्र में अपार संभावनाएं- डॉ. केशव अग्रवाल

 

संबंधित समाचार