Bahraich Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात को दवा लेकर वापिस आते समय हुआ सड़क हादसा 

बहराइच, अमृत विचार। इकौना से दवा लेकर वापस आ रहे देवर भाभी की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ललित नगर पिपरा गांव निवासी दुर्गा देवी (30) पत्नी राम सिंह की तबियत खराब थी। उनका इलाज श्रावस्ती जनपद के इकौना से चल रहा था। सोमवार शाम को भाभी को लेकर देवर ज्ञान सिंह (32) पुत्र बुधई सिंह बाइक से लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। दवा लेकर देवर भाभी वापस अपने गांव बाइक से आ रहे थे। कंजडवा गांव के पास बाइक सवार देवर भाभी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात 10 बजे देवर और भाभी की मौत हो गई। 

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में दो मौत से कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि हादसा इकौना क्षेत्र में हुआ है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में SUV ड्राइवर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत  

संबंधित समाचार