अयोध्या: दूसरे के स्थान पर हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़ा गया मुन्ना भाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। यूपी बोर्ड से संचालित वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान मंगलवार को एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे के स्थान पर हाई स्कूल की परीक्षा देते हुए एक  मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया। पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि  21 फरवरी को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान ज्ञानदीप इंटर कॉलेज कृष्णा नगर अछौरा अयोध्या में एक व्यक्ति अन्य परीक्षार्थी राम शंकर यादव के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया । फर्जी परीक्षार्थी जय चंद्र विद्यालय के मुख्य द्वार से  कक्ष संख्या आठ में पहुंचा। 

इसी बीच कक्ष निरीक्षक  जगदंबा प्रसाद एवं प्रवेश कुमार ने उसे देखा तो संदेह पैदा हुआ। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक व आंतरिक सचल दल को इस बारे में सूचित किया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस हिरासत में दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें -UP Budget Session 2023: सीएम योगी ने दी दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि  

संबंधित समाचार